सिंधु सभ्यता | Indus Valley Civilization|Harappa sabhyata in Hindi, Sindhu sabhyata in hindi

 सभ्यता का अर्थ (Meaning Of Civilization) :- मानव समाज के रहन-सहन के तरीके, जीवन-निर्वाह, आचार-व्यवहार, धार्मिक विश्वास, पारस्परिक संबंधों आदि को सभ्यता कहते हैं|

सिंधु सभ्यता (Indus Valley  Civilization) | Sindhu Sabhyata In Hindi:-

Sindhu Sabhyata
2500 ई. पू. से 1750 ई. पू.

यह सभ्यता सिंधु नदी के किनारे स्थित है|इसलिए इसको सिंधु सभ्यता कहते हैं|इस सभ्यता की सबसे पहले जानकारी हड़प्पा नामक स्थान से प्राप्त हुई थी इसलिए इसको "हड़प्पा सभ्यता" भी कहते हैं|

सिंधु सभ्यता के महत्वपूर्ण तथ्य :-

• सिंधु सभ्यता का नामकरण जॉन मार्शल ने किया था| 

• इस सभ्यता की जानकारी सबसे पहले चार्ल्स मैशन ने दिया था|

• इस सभ्यता की पहली खुदाई दयाराम साहनी ने किया था|

• सिंधु सभ्यता का सर्वेक्षण जेम्स कलिंघम ने किया था| 

• सिंधु सभ्यता का आकार त्रिभुजाकार है| 

• सिंधु सभ्यता विश्व की पहली शहरी सभ्यता थी|

सिंधु सभ्यता की सीमाएं :-

पश्चिमी सीमा- सुतकागेंडोर(पाकिस्तान)
उत्तरी सीमा- मांडा (कश्मीर)
पूर्वी सीमा -आलमगीरपुर(उत्तर प्रदेश)
दक्षिणी सीमा - दयामाबाद( महाराष्ट्र)
      Trick-
सम = AD,
 स -सुतकागेंडोर
म -मांडा
A-आलमगीरपुर
D-दयामाबाद

सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल :-

1. हड़प्पा 
इसकी खोदाई 1921 में दयाराम साहनी ने की थी| यह रावी नदी तट पर पाकिस्तान के माउंट गोमरी नामक जिला में स्थित है|
• चांदी का सबसे पहले प्रयोग हड़प्पा के लोगों ने किया था|
हड़प्पा से प्राप्त वस्तुएं :-
1. कुम्हार का चाक
2. अन्नागार 
3. श्रमिक आवास
4. मातृ देवी की मूर्ति
5. लकड़ी की ओखली
6. RH 37 कब्रिस्तान 
7. लकड़ी का ताबूत
8. हाथी का कपाल
9. स्वस्तिक चिन्ह

2. मोहनजोदड़ो 
• मोहनजोदड़ों का अर्थ होता है- मृतकों का टीला 
• इसकी खुदाई 1921 ईo में राखल दास बनर्जी ने किया था|
• यह सिंधु नदी के तट पर पाकिस्तान के लरकाना जिले में स्थित है| 
• यहां पर मृतकों का बहुत बड़ा टिला मिला है| 
• यह सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर है|

 मोहनजोदड़ो से प्राप्त वस्तुएं :-
1.पुरोहित आवास
2. घर में कुआँ 
3.विशाल स्नानागार
4. अन्नागार (सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा भवन)
5. सबसे चौड़ी सड़क
6. पशुपति शिव 
7.काँसे की नर्तकी
8. तांबे का ढेर 
9.सर्वाधिक स्वास्तिक मुहर यही से प्राप्त हुआ है, जिसका निर्माण शिलखड़ी से हुआ था| 

3. चन्हूदड़ों 
इसकी खुदाई 1931 में गोपाल मजूमदार ने किया था| यह पाकिस्तान में सिंधु नदी के तट पर स्थित है| 
• यह सिंधु सभ्यता का एक मात्र शहर है जो दुर्ग रहित है| 
• यह एक औद्योगिक शहर था| 

चन्हूदड़ों से प्राप्त वस्तुएं :-
1.मेकअप सामग्री
2. लिपिस्टिक
3. शीशा
4. मनका
5. गुडिया सुई
6.अलंकृत ईंट 
7. बिल्ली का पीछा करता हुआ कुत्ता का चित्र|

4. रोपड़ 
• इसकी खुदाई यज्ञदत्त शर्मा ने 1953 में किया था यह पंजाब के सतलज नदी पर स्थित है| 
• यह मानव के साथ-साथ उसके पालतू जानवरों का भी कंकाल मिला है| 
नोट - ऐसा ही शव कंकाल नवपाषाण काल में जम्मू कश्मीर के बुर्जहोम में मिला था| 

5. कालीबंगा 
• इसकी खोज अलमानन्द घोष तथा खुदाई  B.K. थापड़ और B.B लाल ने किया था|
• यह राजास्थान के सरस्वती घग्घर नदी के किनारे हनुमागढ़ जिला में स्थित है| 
• कालीबंगा का अर्थ होता है - काली मिट्टी की चूड़ी 
• यहां से चूड़ी, जूता हुआ खेत, हल एवं हवन कुंड प्राप्त हुआ है|

6. बनवाली 
• यह हरियाणा में स्थित है इसकी खुदाई रविंद्र सिंह ने की थी|
• यह रंगोई नदी के समीप स्थित है|
• बनवाली की सड़के टेढ़ी-मेड़ी थी|
• यहां के घरों में जल के निकले की व्यवस्ता नहीं थी, इसलिए घरों में सोखता मिला है| 

7. धौलावीरा 
• यह गुजरात में स्थित है|
• इसकी खुदाई रविंद्र सिंह बिस्ट ने किया था| 
• यह सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है| 

8. सुरकोटदा 
• यह भी गुजरात में स्थित है|
• इसकी खुदाई जगपति जोशी ने किया था| 
• यह से घोड़े की हड्डी और कलश शवाधान मिला है| 

9. लोथल 
• यह गुजरात के अहमदाबाद में भोगवा नदी के किनारे स्थित है|
• इसकी खुदाई सर राव ने किया था| 
• यह सिंधु सभ्यता का बंदरगाह था| 
• यहाँ के घरों के दरवाजे सड़कों की ओर खुलते थे| 
• यहाँ से युगल शवाधान मिला है, जो सतीप्रथा को प्रदर्शित करता है| 
• यहाँ से फारस की मुहरें भी मिली हैं, जो विदेशी व्यापार की तरफ संकेत करता है| 
• गोड़ीवाड़ा का साक्ष्य भी यही से मिला है| 

10. कुणाल 
• यह हरियाणा के हिसार जिला में स्थित है| 
• यहां से चाँदी के दो मुकुट मिलें हैं| 

11. रंगपुर 
• यह गुजरात में स्थित है| 
• यहां से धान की भूसी मिली है| 

ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें -
1. भारत में सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल राखीगढ़ी (हरियाणा ) है 
2. सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल धौलावीरा है जो पाकिस्तान और गुजरात के अंतर्गत आता है 
3. सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर मोहनजोदड़ों है|

 
परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न -

Q. हड़प्पा सभ्यता का समय कार्यकाल क्या है? 
Ans. 2500 ई. पू. से 1750 ई. पू.

Q. हड़प्पा सभ्यता की मोहरें (मुद्राएँ ) किस पदार्थ से बनी थी?  [SSC MAT 2000,2002, NET/JRF 2016]
Ans. सेलखड़ी 

Q. हड़प्पा सभ्यत के निवासी थे? [SSC MAT 2001, RRB 2004]
Ans. शहरी 

Q. हड़प्पावासी किस फसल का उत्पादन करने में आगे थें? [SSC MAT 2001, RRB 2004]
Ans. कपास 

Q. हड़प्पा के मिट्टीबके बर्तनों पर सामान्यत की रंग का उपयोग हुआ था? [RRB 2002, 2008] 
Ans. लाल 

Q. सिंधु सभ्यता के लोग किस पर विश्वास करते थें? [RAS, RRB 1931] 
Ans. मातृशक्ति में 

Q. सिंधु सभ्यता का पत्तंनगर (बंदरगाह) कौन सा था?[SSC 1999, UPPCS 1999, RRB 2005, BPSC 2010] 
Ans. लोथल

Q. भारत में चाँदी के प्राचीनतम साक्ष्य मिलें हैं? [IAS (Pre) 1994]
Ans. हड़प्पा सभ्यता में 

Q. सिंधु सभ्यता को आर्यों से पहले रखे जाने का क्या कारण है? [UPPCS (Pre) 1990] 
Ans. मृदभांड (मिट्टी के बर्तन)

Q.जूता हुआ खेत कहाँ पर मिला था ? [UPPCS (Mains) 2005] 
Ans. कालीबंगा में 

Q. विशाल स्नानागार किस स्थान पर पाया गया था ?   [UDA/LDA 2007, UPPCS 2010]
Ans. मोहनजोदड़ों
 
Q. रंगपुर कहाँ स्थित है ? [RAS/RTS (Pre) 1999]
Ans. सौराष्ट्र (गुजरात) 

Q. किस स्थान पर घरों में कुआँ मिला था ? [UPPCS  (Pre) 2014] 
Ans. मोहनजोदड़ों
 
Q. लोथल किस नदि के किनारे स्थित है ? [UPPCS (Pre) 2012]
Ans. भोगवा 

Q. हड़प्पा सभ्यता स्थल  लोथल किस राज्य में स्थित है ? [UPPCS 2009, Uttrakhand PCS 2010]
Ans. गुजरात   
 
Q.सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्या व्यवसाय कटा था ? [SSC MTS 2001]
Ans. व्यापार

Q. चन्हूदड़ों के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? [UP lower Sub. (Pre) 2015]
Ans. J.H. मैक ने 

Q. मोहनजोदड़ों एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी कौन थे ? [RAS/RTS (Pre) 1997]
Ans. सर जॉन मार्शल
 
Q. हड़प्पा संस्कृति के सन्दर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से मिलें हैं ? [UPPCS (Pre) 2006]
Ans. धौलावीरा
 
Q. धौलावीरा किस राज्य में स्थित है ? [UPPCS (Mains) 2010]
Ans. गुजरात
 
Q. कौन सा हड़प्पीय नगरकतीं भागों में विभक्त है ?
[UPRO/ARO (Mains) 2013]
Ans. धौलावीरा
 
Q. सिंधु घाटी के लोग किसका पूजा करते थें ? [Uttrakhand PCS (Mains) 2006]
Ans. पशुपति की 

Q. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातात्विद, जो इसके महत्व को समाज नहीं पाया था वह कौन था ?
[UPPCS (Mains) 2006]

Ans. ए. कनिंघम
 
Q. मोहनजोदड़ों कहाँ पर स्थित है ? [MPPCS (Pre) 2012]
Ans. पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में

 Q. कौन से स्थल से तीन नगरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं ? [Chhatisgarh PCS (Pre) 2012]
Ans. धौलावीरा 

Q. एक उन्नत जल प्रबन्धन का साक्ष्य कहाँ प्राप्त हुआ है ? [UPPCS (Mains) 2010]
Ans. धौलावीरा 

Q. हड़प्पा कालीन स्थलों से अभी तक किस धातु क प्राप्ति नहीं हुई है ? [Chhattisgarh PCS (Pre) 2005]
Ans. लोहा 

Q. कौन सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है ? [RAS/RTS(Pre) 2010]
Ans. बनवाली 









No comments

Powered by Blogger.