गुजरात के जनक कौन हैं? who is father of Gujrat?|पृथ्वी मिसाइल परीक्षण कब हुआ?
1. गुजरात का जनक किसे कहते हैं?Who is father of Gujrat?
दोस्तों, 25 फरवरी 1884 को गांधीवादी विचारधारा के महान स्वतंत्रता सेनानी रविशंकर महाराज जी का जन्म गुजरात के खेङा नामक जिला में हुआ था सन् 1915 में वह गाँधी जी के सम्पर्क में आये और स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पङे|
उन्होंने गुजरात में हुए अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रह में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया था|इसलिए उन्हें गुजरात का जनक भी कहा जाता है| भारत की आजादी के बाद गुजरात में एक विशेष परंपरा रही कि गुजरात का प्रत्येक नवनियुक्त मुख्यमंत्री, रविशंकर महाराज जी से आर्शीवाद लेने जाया करते थें|
2. भारत पोलियो मुक्त घोषित किया गया:-
दोस्तों, कई दशकों के प्रयास के बाद 25 फरवरी सन् 2012 में भारत एक पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया|WHO ने भारत को पोलियो के संकट से ग्रस्त देशों की सूची हटा दिया था|भारत में 13 जनवरी सन् 2011 के बाद एक भी पोलियो के मरीज न मिलने के बाद देश को पोलियो मुक्त घोषित किया गया|
3.पृथ्वी मिसाइल का सफल परिक्षण :-
25 फरवरी 1988 में भारत ने पृथ्वी मिसाइल का सफल परिक्षण किया था|इस मिसाइल की सबसे खास बात यह थी कि यह पूरी तरह से स्वदेशी निर्मीत भारत की पहली मिसाइल थी|इसे बनाने में भारत के मिसाइल मैन Dr. A.P.J Abdul Kalam जी का महत्वपूर्ण योगदान था



Post a Comment