हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान | Himachal GK | Himachal Pradesh GK | HP GK Question
हिमाचल प्रदेश, हिम + आचल से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है बर्फ का आचल अर्थात हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है बर्फ के आचल का प्रदेश|
इसकी स्थापना 25 जनवरी सन् 1971 को हुई थी और भारत का 8वाँ राज्य बना था|
राजधानी:-
इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी- शिमला और शीतकालीन राजधानी-धर्मशाला होती है|
![]() |
| हिमालय प्रदेश सामान्य अध्ययन |
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहर :-
1.धर्मशाला:- हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा यहीं पर होती है| यह एक बौध्द स्थल भी है| बौध्द धर्म के सर्वोच्च गुरु दलाई लामा का यह निवास स्थल है|
2. शिमला:- यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी है|यहाँ पर आलू अनुसंधान केन्द्र स्थित है|कालका(हरियाणा)-शिमला (H.P.) रेलमार्ग प्रसिध्द पर्यटन स्थल है जो UNESCO में शामिल है|
3. पालमपुर:- यहाँ पर चाय पत्ती की खेती होती है इसलिए इसे Tea City के नाम से जाता है|इसको उत्तर भारत की चाय की राजधानी भी कहते हैं|
4.कांगङा:- यहाँ पर Masrur cot मंदिर स्थित है जो UNESCO में शामिल होने वाला है|
5.सोलन:- यह मशरुम उत्पादन के लिए प्रसिध्द है|
6. कुल्लू , मनाली:- यह दोनों पर्यटन स्थल है|यहाँ लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं| कुल्लू घाटी, धौलाधार और पीर पंजाल पहाङो के मध्य स्थित है|
7.किन्नौर:- यह हिमाचल प्रदेश का एक जिला है|इसके अंतर्गत रिकोंग पिओ नामक स्थान अंतराष्ट्रीय सीमा बनाते हैं|
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर
FAQ-
1. हिमाचल प्रदेश कितने देश से सीमा लगती है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू कश्मीर और लद्दाख पश्चिम में, तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है।
2. हिमाचल प्रदेश के निर्माता कौन है?
उत्तर:- डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। हिमाचल प्रदेश के स्थापना में उनका प्रमुख योगदान था। इसलिए इन्हें हिमाचल प्रदेश का निर्माता कहा जाता है।
3. हिमाचल प्रदेश राज्य का आदर्श वाक्य क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश का आदर्श वाक्य 'नाॅट मी बट यू (Not me but you)' है।
4. हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश का राज्य खेल वालीबाल है |
5. हिमाचल प्रदेश के मुख्य फल कौन सा है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश में सेब का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिए हिमाचल प्रदेश को 'सेब का राज्य' भी कहा जाता है।
6. हिमाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश “देव भूमि” के नाम से पुकारा जाता था।
7. हिमाचल प्रदेश की मातृभाषा क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश में अधिकतर लोग हिंदी बोलते हैं| हिंदी यहाँ की राज्यभाषा है
8. हिमाचल प्रदेश का पहला राजा कौन है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश का पहले राजा, राजा शंभर को कहतें हैं|उनके पास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 99 किले थे|
9. हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु हिम तेंदुआ है|
10. हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष क्या है?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश का राजकीय वृक्ष देवदार है।
11. हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन(1948) हिमाचल प्रदेश को राज्य की मान्यता मिली

Post a Comment