प्राचीन इतिहास | इतिहास का शाब्दिक अर्थ| इतिहास को कितने भागों में बाटा गया है?|Ancient History In Hindi| Meaning Of History|Parts Of History
इतिहास का शाब्दिक अर्थ|प्राचीन इतिहास|Meaning Of History|Ancient History :-
इतिहास का अर्थ होता है बिता हुआ समय अर्थात बीते हुए समय का अध्ययन करना जिनका कोई विशेष महत्व हो इतिहास कहलाता है|
![]() |
| Ancient History in Hindi |
इतिहास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग हेरोडोटस ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिका (Historica) में किया था इसलिए उन्हें इतिहास का पिता (Father Of History) कहते हैं|
प्राचीन इतिहास को तीन भागों में बाँटा गया है|Ancient History In Hindi :-
1. प्रागैतिहासिक काल (Pre Historic Period)
2. आद्य ऐतिहासिक काल (Proto Historic Period)
3. ऐतिहासिक काल (Historical Period)
1. प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Period):-
इस काल के मानव को पढ़ना लिखना नहीं आता था पुरातात्विक साक्ष्य के आधार पर इस काल से समबन्धित जानकारी प्राप्त हुई है|
भारत में सर्वप्रथम 1863 ईo में रोबर्ट ब्रुस फुट ने इस काल की खोज की थी राबर्ट ब्रूस फुट एक भूगर्भ वैज्ञानिक था|इस काल के अंतर्गत पाषाण काल को रखा गया है|
पाषाण काल(Stone Age) :- पाषाण का अर्थ होता है पत्थर इस काल में मानव पत्थर के औजार और हथियार का इस्तेमाल करता था इसलिए इसको पाषाण काल कहते हैं|पाषाण काल को चार भागों में बाँटा गया है :-
A. पुरापाषण काल (Palaeolithic Period)
B. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Period)
C. नवपाषाण काल (Neolithic Period)
D. ताम्र पाषाण काल (Chalcolithic Period)
A. पुरापाषाण काल (Palaeolithic Period)(20 लाख B.C. से 12000 B.C.) :-
यह इतिहास का प्रारंभिक काल था इस काल के मानव को आदिमानव कहा जाता है इस का मानव खानाबदोश जीवन व्यतीत करता था अर्थात मानव जानवरों की तरह सिर्फ अपना पेट भरता था इस काल की सबसे बढ़ी उपलब्धि आग की खोज थी|
B. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Period) (12,000 B.C से 10,000 B.C) :-
पुरापाषाण काल के बाद के समय को मध्य पाषाण काल कहते हैं इस काल में मानव पत्थर के छोटे हथियार का इस्तेमाल करता था इसलिए इस काल को मिक्रोळीत भी कहते हैं इस काल में मानव ने अंत्योष्टि कार्यक्रम करना शुरू कर दिया था इस काल की जानकारी कारसाइल ने 1867 B.C. में दिया था|


Post a Comment