भारतीय संविधान| भाग-1|Indian constitution|Part-1

 संविधान (constitution) का अर्थ:-

संविधान दो शब्दों सम+विधान से मिलकर बना है जिसमें सम का अर्थ होता है समान तथा विधान का अर्थ होता है कानून अर्थात सभी के लिए एक समान कानून को संविधान कहते हैं| किसी भी देश का शासन कैसे चलेगा यह उसके संविधान में लिखा होता है|

Indian constitution


भारतीय संविधान में कुल 22  भाग है और प्रत्येक भाग में कुछ अनुच्छेद(Article) हैं|भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद(Article) तथा 12 अनुसूचियाँ(subclauses) हैं| आइए जानते हैं भारतीय संविधान के भागों के बारे में:-

                         भाग:-1

संघ और राज्य क्षेत्र (union & its terriotry):-

अनुच्छेद:-1. भारत राज्यों का संघ(union) है अर्थात्  कोई भी राज्य भारत से अलग नहीं हो सकता है|

परिसंघ(confederal):- जब छोटे- छोटे राज्य मिलकर अपनी थोङी- थोङी शक्तियां केन्द्र सरकार को देकर एक देश का निर्माण करती हैं तो उसे परिसंघ कहते हैं|परिसंघ से कोई भी राज्य या देश आसानी से    अलग हो सकता है|

संघ (Federation):- इसके अंतर्गत भी कई राज्य      मिलकर एक देश का निर्माण करती हैं और प्रत्येक राज्य अपनी कुछ शक्तियां देश हित के लिए दे देती हैं|इसमें से भी कोई भी राज्य अलग हो सकता है|

~ अमेरिका एक federation देश है|

संघ (Union):- इसमें से कोई भी राज्य अलग हो ही नहीं सकता है|

~ भारत एक union देश है|

अनुच्छेद:-2. संसद किसी भी बाहरी देश को जो भारत                     में मिलना है उसे राष्ट्रपति के अनुमति के                     बिना ही भारत में मिला सकता है|

जैसे:- जब सिक्किम भारत में मिलना चाहता था तब संविधान में 35वाँ संविधान संशोधन करके उसे सह राज्य बनाया गया और 16 मई 1975 को 36वाँ संविधान संशोधन करके सिक्किम को भारत का 22वाँ राज्य घोषित किया गया|

अनुच्छेद:-3. संसद बिना राष्ट्रपति के अनुमति से किसी भी राज्य का नाम, सीमा या फिर क्षेत्र में कोई भी परिवर्तन कर सकता है|

जैसे:- 1. 1 नवंबर सन् 2000 को मध्य प्रदेश से अलग               राज्य छत्तीसगढ़ बना|

        2. 9 नवंबर सन् 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग                 होकर उत्तराखण्ड राज्य बना|

        3. 15 नवंबर सन् 2000 में बिहार से अलग                      होकर झारखंड राज्य बना|

अनुच्छेद:-4. संसद जब अनुच्छेद-2 और अनुच्छेद-3                      का प्रयोग करेगा तो राष्ट्रपति हस्तक्षेप नहीं                    करेगा अर्थात राष्ट्रपति के अनुमति की                        आवश्यकता नहीं होती है|

सामान्य प्रश्न उत्तर(FAQ):-

1.संविधान के अनुच्छेद 1 में भारत को क्या कहा गया है?

 उत्तर:-  संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, राज्यों का एक संघ है|

2. संविधान का क्या अर्थ है?

उत्तर:- संविधान दो शब्दों सम+विधान से मिलकर बना है जिसमें सम का अर्थ होता है समान तथा विधान का अर्थ होता है कानून अर्थात सभी के लिए एक समान कानून को संविधान कहते हैं|

3.भारत के संविधान का पिता कौन है?

उत्तर:- डॉ० भीम रॉव अंबेडकर भारतीय संविधान का जनक(Father of Indian constitution) कहते हैं।


4. विश्व का सबसे बड़ा संविधान किसका है?

उत्तर:- भारतीय संविधान विश्व के सभी देशों से सबसे लम्बा लिखित संविधान है| 


5. विश्व का सबसे पुराना संविधान कौन सा है?

उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान सबसे पुराना लिखित संविधान  है, जिसको 17 सितंबर 1787 को तैयार किया गया और 4 मार्च 1789 को लागू किया गया| 


6. भारतीय संविधान कहाँ रखा गया है?

उत्तर:-  संविधान की एक मूल प्रति ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में रखी हुई है। 


7. भारत का मूल संविधान कहां है?

उत्तर:- भारतीय संविधान की मूल प्रतियां भारत के संसद के पुस्तकालय में हीलियम से भरे विशेष डिब्बों में रखी गई है|

8. संविधान में कितने चित्र है?

उत्तर:- भारत के संविधान में 22 भाग हैं और प्रत्येक भाग की शुरुआत में एक चित्र बनाया गया हैं| इन 22 चित्रों को बनाने में 4 साल लगे थे|


9. संविधान के अंतिम पेज पर किसका नाम लिखा है?

उत्तर:- संविधान की मूल प्रति के प्रत्येक पृष्ठ पर उसके लेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा और अंतिम पृष्ठ पर प्रेम बिहारी नारायण रायजादा और उनके दादा का नाम अंकित है। क्योंकि इसी शर्त पर उन्होंने संविधान को लिखने की जिम्मेदारी ली थी और इसके बदले में उन्होंने मेहनताने के रूप में ₹1 भी नहीं लिया।

10.संविधान बनाने वाला व्यक्ति कौन था?

उत्तर:- बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर को प्रारुप समिति का अध्यक्ष चुना गया था। 

11. संविधान को बनने में कितना समय लगा ?

उत्तर:- संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 महिना 18 दिन लगें थे|


12. संविधान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

उत्तर:- संविधान को अंग्रेज़ी में constitution कहते हैं|

13. भारत का संविधान कितने देशों से लिया गया है?

उत्तर:- संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने विश्व के 60 देशों के संविधानों का अध्ययन करके, भारत के संविधान को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया|

14. सबसे नया संविधान किस देश का है?

उत्तर:- नेपाल का संविधान नया है  यह 2015 में लागू हुआ है| 

15. संविधान के पहले पन्ने पर किसका चित्र है?

उत्तर:- संविधान के प्रत्येक पेज के किनारे पर शांति निकेतन के मशहूर चित्रकार नंदलाल बोस और उनके शिष्यों ने अपने चित्रों से सजाया है|

 शुरुआत के पेज पर राम, सीता के चित्र लगाए गए हैं। संविधान के आखिरी दस पेजों पर संविधान सभा के सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

16. भारत के संविधान की रक्षा कौन करता है?

उत्तर:-  सर्वोच्च न्यायालय संविधान का रक्षक है | 


17. भारत के संविधान को किसने चित्रित किया?

उत्तर:- ब्योहर राममनोहर सिन्हा ने चित्रित किया है|


18. भारत का संविधान कितने लोगों ने लिखा था?

उत्तर:- 299 प्रतिनिधियों द्वारा संविधान को तैयार किया गया था।


19. संविधान पर हस्ताक्षर करने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर:- सरोजिनी नायडू 


20.कौन से देश का संविधान नहीं है?

उत्तर:- इंग्लैंड 

21.सबसे लचीला संविधान कौन सा है?

उत्तर:- United Kingdom (ब्रिटेन) का संविधान लचीला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यूनाइटेड किंगडम का संविधान संहिताबद्ध नहीं है और अलिखित है।


22.विश्व का सबसे कठोर संविधान किस देश का है?

उत्तर:- अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और स्विटज़रलैंड के संविधान कठोर संविधान   हैं। 

23. संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले अंतिम व्यक्ति कौन थे?

उत्तर:- हस्ताक्षर करने वालों में पंडित जवाहरलाल नेहरू सबसे पहले व्यक्ति थे और अंतिम व्यक्ति संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने हस्ताक्षर किये थे ।

See more:-

Jammu kashmir gk

Himachal pradesh gk

Tropic of cancer

general knowledge



No comments

Powered by Blogger.