Sunday, March 12, 2023

प्राचीन इतिहास | इतिहास का शाब्दिक अर्थ| इतिहास को कितने भागों में बाटा गया है?|Ancient History In Hindi| Meaning Of History|Parts Of History

 इतिहास का शाब्दिक अर्थ|प्राचीन इतिहास|Meaning Of History|Ancient History :-

इतिहास का अर्थ होता है बिता हुआ समय अर्थात बीते हुए समय का अध्ययन करना जिनका कोई विशेष महत्व हो इतिहास कहलाता है|

Ancient History
Ancient History in Hindi

इतिहास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग हेरोडोटस ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिका (Historica) में किया था इसलिए उन्हें इतिहास का पिता (Father Of History) कहते हैं|

 प्राचीन इतिहास को तीन भागों में बाँटा गया है|Ancient History In Hindi :-

1. प्रागैतिहासिक काल (Pre Historic Period)

2. आद्य ऐतिहासिक काल (Proto Historic Period)

3. ऐतिहासिक काल (Historical Period)


 1. प्रागैतिहासिक काल  (Prehistoric Period):-

इस काल के मानव को पढ़ना लिखना नहीं आता था पुरातात्विक साक्ष्य के आधार पर इस काल से समबन्धित जानकारी प्राप्त हुई है|

भारत में सर्वप्रथम 1863 ईo में रोबर्ट ब्रुस फुट ने इस काल की खोज की थी राबर्ट ब्रूस फुट एक भूगर्भ वैज्ञानिक था|इस काल के अंतर्गत पाषाण काल को रखा गया है|

पाषाण काल(Stone Age) :- पाषाण का अर्थ होता है पत्थर इस काल में मानव पत्थर के औजार और हथियार का इस्तेमाल करता था इसलिए इसको पाषाण काल कहते हैं|पाषाण काल को चार भागों में बाँटा गया है :-

A. पुरापाषण काल (Palaeolithic Period)

B. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Period)

C. नवपाषाण काल (Neolithic Period)

D. ताम्र पाषाण काल (Chalcolithic Period)


A. पुरापाषाण काल (Palaeolithic Period)(20 लाख B.C. से 12000 B.C.) :- 

यह इतिहास का प्रारंभिक काल था इस काल के मानव को आदिमानव कहा जाता है इस का मानव खानाबदोश जीवन व्यतीत करता था अर्थात मानव जानवरों की तरह सिर्फ अपना पेट भरता था इस काल की सबसे बढ़ी उपलब्धि आग की खोज थी|

इस काल का मानव पत्थर के बड़े-बड़े हथियार और औजार इस्तेमाल करता था| इस काल में मानव ने चित्रकारी करना भी सिख लिया था|

B. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Period) (12,000 B.C से 10,000 B.C) :-

पुरापाषाण काल के बाद के समय को मध्य पाषाण काल कहते हैं इस काल में मानव पत्थर के छोटे हथियार का इस्तेमाल करता था इसलिए इस काल को मिक्रोळीत भी कहते हैं इस काल में मानव ने अंत्योष्टि कार्यक्रम करना शुरू कर दिया था इस काल की जानकारी कारसाइल ने 1867 B.C. में दिया था|

C. नवपाषाण काल (Neolithic Period)(10,000 B.C से 3000 B.C) :- 
इस काल की जानकारी जॉन लुबाक ने 1865 ई• में दिया था|इस काल में मानव ने कृषि और पशुपालन करने के साथ साथ स्थायी आवास भी बना लिया था| इस काल की सबसे बड़ी उपलब्धि पहिया और मनका (घड़ा) की  खोज थी| मानव द्वारा पाला गया पहला जानवर कुत्ता था| मानव द्वारा सबसे पहले जौ की खेती की गयी थी| 

D. ताम्र पाषाण काल (Chalcolithic Period) 
यह पाषाण काल का अंतिम समय था| इस काल में मानव ने ताँबे की खोज की थी| मानव द्वारा खोजी गयी पहली धातु तांबा ही था|
नवदाटोली मध्यप्रदेश में स्थित एक प्रमुख ताम्रपाषाणिक पुरास्थल है जिसका खोज H.D.संकालीया ने की थी|

2. आद्य ऐतिहासिक काल (Protohistoric Period) :-
इस काल का मानव पढ़ना-लिखना जनता था| इस काल का लिखित साक्ष्य मिला है किन्तु उसके द्वारा लिखी गयी लिपि को पढ़ा नहीं जा सकता है| इसके जानकारी का स्रोत पुरातात्विक साक्ष्य है| इस काल के अंतर्गत सिंधु सभ्यता को रखा गया है|

3. ऐतिहासिक काल (Historical Period) :- 
इस काल का भी लिखित स्रोत उपलब्ध है और इसे पढ़ा भी जा सकता है|इस काल के अंतर्गत वैदिक काल को रखा गया है|

FAQ:-

 Q. इतिहास का जनक किसे कहते हैं? 
 A. हेरोडोटस 

Q.भारतीय पुरातत्व के पिता किसे कहते हैं?
A. अलेक्ज़ेंडर कनिंघम
 
Q. मानव द्वारा पाला गया पहला जानवर कौन सा था? A. कुत्ता 

Q. किस काल को मैक्रोलिथ कहा जाता है?
A. मध्य पाषाण काल 

Q. मानव द्वारा खोजी गयी पहली धातु कौन सी थी? 
A. तांबा 

Q. आग की खोज किस काल में हुई? 
A. पुरापाषाण काल
 
Q. पहिये की खोज किस काल में हुई? 
A. नवपाषाण काल
 
Q. सबसे पहले चावल की खेती के साक्ष्य खा मिले?
A. कोल्डिहवा (इलाहबाद )

Q. भीमबेटका की गुफाये कहा पर हैं?
A. रायसेन (मध्यप्रदेश)

Q. भीमबेटका की गुफाये क्यों प्रसिद्ध है? (MPPCS,2004)
A. गुफाओ के शैल चित्र के लिए
 
Q. नवदाटोली उत्खनन किसने किया था?
A.  H D संकालीया
 
Q. किस काल को चालकोलिथिक युग भी कहते हैं?
A.  ताम्र पाषाण काल 

Q. सबसे पहले खेती कहा पर की गयी थी? 
A. सबसे पहले खेती आज से लगभग 7000 इसा पूर्व सुलेमान और किरथर पहाड़ियों के बीच पाकिस्तान के मेहरगढ़ नामक स्थान पर हुआ था|

Read Also...





No comments:

Post a Comment