दोस्तों, आज मै आपको Jammu Kashmir के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयों के बारे में बता रहे हैं|15 अगस्त 1947 को जब देश(भारत) आजाद हुआ तो देश में कुल 552 रियासत थी|अंग्रजो ने इन रियासतो को 3 विकल्प दिए:-
1. जिसका मन करे पाकिस्तान में मिल जाए| या
2. जिसका मन करे भारत में मिल जाए| या
3. अपना अलग स्वतंत्र देश बना ले|
| Jammu kashmir gk |
भारत के लिए 552 रियासतो को मिलाना आसान नहीं था इसलिए इसकी जिम्मेदारी सरदार बल्लभ भाई पटेल, वी० पी० मेनन और लार्ड माउंट बेटेन को दी गई|549 रियासत आसानी से भारत में मिल गए जबकि तीन रियासत(हैदराबाद, जूनागढ़, जम्मू कश्मीर) मिलने को तैयार नहीं थे|
हैदराबाद:- इसको आॕपरेशन पोलो द्वारा पुलिस के वर्दी में सैनिकों को भेज कर भारत में मिला लिया गया क्योंकि कि यहाँ का शासक हैदराबाद को पाकिस्तान में मिलाना चाहता था जो कि असंभव था|ऐसा इसलिए क्योंकि हैदराबाद और पाकिस्तान एक दूसरे से काफी दूर हैं|
जूनागढ़:- इसको जनमत संग्रह द्वारा भारत में मिला लिया गया|
जम्मू-कश्मीर:-
यह भी भारत में मिलने को तैयार नहीं था और स्वतंत्र राज्य बनाने को कहता था| यहाँ के अंतिम डोगरा शासक हरि सिंह ने भारत में मिलने के लिए 28 अक्टूबर 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए|
कश्मीर के 30% हिस्से पर 1948 में पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया जिसे पी०ओ०के० (P.O.K-Pakistan occupied Kashmir) कहते हैं| POK की राजधानी मुजफ्फराबाद है|
P.O.K में चीन ने CPEC(China Pakistan Economic Corridor) नामक हाइवे बनाया है जो चीन को ग्वादर बंदरगाह से जोङता है|
P.O.K में ही अमेरिका ने गिलगिट नामक स्थान पर अपने वायु सेना का अड्डा बना रखा है|
कश्मीर के 10% हिस्से पर 1962 में चीन द्वारा कब्जा कर लिया गया जिसे अक्साइ चीन कहते हैं|
जम्मू-कश्मीर का संविधान 26 जनवरी 1957 मे बनाया गया जिसमें अनुच्छेद 370 मे जम्मू कश्मीर को विशेष प्रावधान दिया गया है|
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्वत:-
1. काराकोरम:-
इसके अंतर्गत K2 (गाडविन आॕस्टिन) भारत की सर्वोच्च चोटी (8611m) आती है|
2. लद्दाख
3. जास्कर
4. पीर पंजाल
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख दर्रे:-
1. बुरजिला दर्रा
2. जोजिला दर्रा
3. बनिहाल दर्रा
4. काराकोरम दर्रा
जम्मू-कश्मीर की भाषा:-
यहाँ पर मुख्यतः कश्मीरी,डोगरी,सिंधी तथा हिंदी भाषा बोली जाती है|
जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्थान:-
1. गुलमर्ग:-
यह एक पर्यटन स्थल है| यहाँ पर उच्च अक्षांश अनुसंधान केन्द्र स्थित है|
2.श्रीनगर:-
यह झेलम नदी के किनारे स्थित है| यह ग्रिष्म काल में जम्मू- कश्मीर की राजधानी रहता है|
3. जम्मू:-
यह तवी नदी के किनारे स्थित है|यह शीतकाल में जम्मू-कश्मीर राजधानी रहता है| इसकी स्थापना राजा जम्मूलोचन ने किया था|
4. बारामूला की पहाङी:-
यहाँ पर चुम्बकीय शक्ति के ये पर्वत वायुयान को अपनी तरफ खींच लेते हैं|
5. उधमपुर:-
यहाँ पर थल सेना के उत्तर कमाण्ड का मुख्यालय है|
जम्मू -कश्मीर में अमरनाथ और वैष्णो देवी काफी प्रसिध्द पर्यटन स्थल है|
6. सियाचिन :- यह विश्व का सबसे ठंडा और ऊँचा युध्द का मैदान है| सन् 1984 को Operation meghdoot के द्वारा इसे पाकिस्तान से वापस लिया गया|
7.लद्दाख:- यह भारत का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र (सबसे बङा जिला) है| इसे Little Tibbet भी कहते है|
No comments:
Post a Comment